गंगा एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड से सम्पर्क मार्ग जुड़वाने की मांग एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

admin
By
admin
1 Min Read

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

ऊँचाहार: गंगा एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड से संपर्क मार्ग जुड़वाने की मांग, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
ऊँचाहार (रायबरेली): तहसील क्षेत्र के ग्राम बरहेमान सिंह (रामगढ़ टिकरिया) के ग्रामीणों ने शनिवार को उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को एक प्रार्थना पत्र सौंपकर गांव के संपर्क मार्ग को गंगा एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड से समुचित ढंग से जुड़वाने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव का मुख्य संपर्क मार्ग वर्षों से आवागमन का साधन रहा है, जो अब निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड के पास पड़ रहा है। एक्सप्रेस-वे की ऊंचाई अधिक होने के कारण गांव के रास्ते और सर्विस रोड के बीच जुड़ाव व ढलान की समस्या आ रही है। आरोप है कि कुछ स्थानीय लोगों द्वारा रास्ते की भूमि को अपनी निजी भूमि बताकर वहां अवरोध उत्पन्न किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों के लिए निकास का संकट खड़ा हो गया है।
ग्रामीण शिवकाली, शोभलाल, राम सजीवन व अन्य ने मांग की है कि जनहित में गांव के चकरोड को एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड से तकनीकी रूप से जोड़ा जाए ताकि आवागमन सुचारू रह सके। एसडीएम ने मामले की जांच कराकर उचित निस्तारण का आश्वासन दिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *