होली मिलन एवं सम्मान समारोह की पत्रिका का हुआ विमोचन

admin
By
admin
2 Min Read


मथुरा। सोमवार को श्री वामन भगवान महोत्सव समिति द्वारा आजाद मार्केट में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान होली मिलन एवं सम्मान समारोह की पत्रिका (निमंत्रण पत्र) का विधिवत विमोचन किया गया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की गई तथा सभी ब्रजवासियों को होली मिलन समारोह में ससम्मान आमंत्रित किया गया।
इस अवसर पर समिति के महामंत्री अर्जुन पंडित ने कहा कि होली का पर्व भारतीय संस्कृति में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। इसी भावना को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से समिति द्वारा होली मिलन समारोह के साथ-साथ श्री वामन भगवान शोभायात्रा में सहयोग प्रदान करने वाले सहयोगियों एवं समाजसेवियों के सम्मान हेतु विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम 16 मार्च, सोमवार को पोतरा कुंड स्थित योगमाया मंदिर, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के निकट आयोजित किया जाएगा, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान समिति के संस्थापक पं. श्याम शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष संजय हरियाणा, शोभायात्रा संयोजक संजय पिपरौनिया, उपाध्यक्ष विजय शर्मा, पार्षद आशीष शर्मा, कोषाध्यक्ष कुलदीप शर्मा, संदीप शर्मा, हरिशंकर, राहुल शर्मा, सर्वेश चतुर्वेदी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *