संस्कृति विवि के विद्यार्थियों का प्रसिद्ध कंपनियों में हुआ चयन

मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने हाल ही में अपनी प्रतिभा के दम पर देश और दुनियां की प्रसिद्ध कंपनियों में नौकरियां हासिल की हैं। विवि प्रशासन ने इन सभी विद्यार्थियों के चयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं हैं।
बी टेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र हरिओम शर्मा ने कठिन चयन प्रक्रिया में लगातार सफलता हासिल करते हुए ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में उच्च वेतनमान पर नौकरी हासिल की है। इसी प्रकार एमबीए की छात्रा दीपांजलि द्विवेदी का हाइक एजुकेशन एड टेक में उच्च वेतनमान पर चयन हुआ है। बीसीए ऐआई के छात्र नमन चतुर्वेदी को एसैनचर ने उच्च वेतनमान पर अपनी कंपनी के लिए चयनित किया है। एमबीए की छात्रा रिया गुप्ता को पेटीएम ने अपनी कंपनी ने उच्च वेतनमान पर नौकरी दी है।
संस्कृति विश्वविद्यालय की बीबीए की छात्रा रहीं आकांक्षा चतुर्वेदी ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए इण्डियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के मध्यप्रदेश राज्य कार्यालय में जूनियर बिजनेस असिस्टेंट पद हासिल किया है।
विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए विश्विद्यालय की सीईओ श्रीमती मीनाक्षी शर्मा ने कहा है कि विवि के विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय विद्यार्थियों के माता पिता और विश्विद्यालय के शिक्षकों की उस टीम को जाता है जिसने अपने अथक परिश्रम से विद्यार्थियों को इस योग्य बनाया। ये सभी विद्यार्थी बधाई के पात्र हैं।

Related Posts

चलती कार में युवतियों का स्टंट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

रायबरेली में चलती कार से स्टंट करती युवतियां वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल जानकारी के अनुसार रायबरेली जिले के हरचंदपुर थाना क्षेत्र लखनऊ प्रयागराज नेशनल हाईवे के शोरा आस्तिक गेट…

घने कोहरे के कारण ट्रक और डंपर की हुई आमने सामने टक्कर होमगार्ड की मौत, ट्रक चालक घायल

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट रायबरेली में डंपर और ट्रक की आमने सामने हुई टक्कर में होमगार्ड की मौत हो गई है, और इस हादसे में ट्रक चालक गंभीर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *