एक राष्ट्र, एक चुनाव“ अभियान के तहत मथुरा में सामाजिक संगठन संवाद का भव्य आयोजन

admin
By
admin
5 Min Read

उपमुख्यमंत्री, विधान परिषद सदस्य, राज्यसभा सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक सहित अन्य नेताओं ने किया शुभारंभ

मथुरा।भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा “एक राष्ट्र, एक चुनाव“ अभियान के अंतर्गत एक भव्य सामाजिक संगठन संवाद कार्यक्रम का आयोजन एस.के.एस. ग्रैंड, बिरला मंदिर के निकट, मथुरा-वृंदावन रोड पर किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक विधान परिषद सदस्य एवं मथुरा प्रभारी अशोक कटारिया राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव, जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे, विधायक मेघश्याम राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य भुवन भूषण कमल एवं वरिष्ठ भाजपा नेता एस.के.एस. शर्मा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अपने ओजस्वी वक्तव्य में कहा “‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ समय की पुकार है। इससे देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में स्थायित्व आएगा और बार-बार के चुनावों से होने वाले खर्च एवं बाधाएं समाप्त होंगी। यह राष्ट्र के संसाधनों और समय की बचत करेगा। समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी इस सुधारात्मक अभियान को मजबूत बनाएगी।“उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 के पहले देश के सामने अस्थिरता और पहचान का संकट था पर हमारा देश अब पीएम मोदी के नेतृत्व में विश्व में अपनी पहचान बना रहा है।
उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि विधानसभाओं के कार्यकाल को समायोजित कर एक साथ चुनाव संभव हों ऐसा किया जाए, जिससे 3.5 से 4.5 लाख करोड़ रुपए के सालाना खर्च को विकास कार्यों में लगाया जा सके। उन्होंने अनुमान लगाया कि बार-बार चुनाव से 3.5 से 4.5 लाख करोड़ रुपए का बोझ जनता पर पड़ता है, जो विकास कार्यों में लगाया जा सकता है। विधान परिषद सदस्य एवं मथुरा प्रभारी अशोक कटारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ विजन को साकार करने की आवश्यकता है, जो 2019 में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा अनावरण के दौरान घोषित हुआ था। योगी ने कहा कि यह विचार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का भी था, जिन्होंने राजनीतिक स्थिरता को सुशासन, सुरक्षा और विकास की पहली शर्त माना था। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा बढ़ानी होगी। जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने कहा लोकतंत्र में अपनी पसंद का जनप्रतिनिधि चुनना जनता का अधिकार है, लेकिन बार-बार चुनाव जनता पर अनावश्यक बोझ डालता है। उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक अस्थिरता को न सिर्फ जन्म देता है बल्कि देश के अंदर विकास की संभावनाओं को बाधित करता है और सार्वजनिक जीवन में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देता है।
भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने कहा “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो सोच देश को एकसूत्र में जोड़ रही है, ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ उसी का प्रभावशाली प्रतिबिंब है। उन्होंने बताया “आज आवश्यकता है कि हम देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को अधिक मजबूत बनाएं। बार-बार चुनाव केवल समय और संसाधनों की बर्बादी नहीं, बल्कि विकास की रफ्तार में भी बड़ी रुकावट हैं। ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ केवल एक राजनैतिक विचार नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकजुटता और स्थायित्व की आधारशिला है। भाजपा का यह प्रयास किसी दल विशेष के लिए नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के हित के लिए है।“ वहीं सभी का आभार व्यक्त करते हुए जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे ने कहा कि मथुरा में समाज के सभी संगठनों का सहयोग यह दर्शाता है कि आम जनता भी इस सोच के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार है। मंच साझा पूर्व महानगरअध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर पूर्व ब्लॉक प्रमुख पन्नालाल गौतम पूर्व ऊर्जा मंत्री रविकांत गर्ग पूर्व महापौर डॉ मुकेश आर्य बंधु निरंजन सिंह धनगर डॉ देवेंद्र शर्मा संजय शर्मा ने किया। संचालन रामकिशन पाठक ने किया।
इस अवसर पर पवन हिंडौल अंकुर अग्रवाल हरिओम शर्मा ज्ञानेंद्र राणा विजय शर्मा महानगर मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ललित गौतम मनोज सरोठ योगेश द्विवेदी नितिन चतुर्वेदी अमित पाठक विनीत शर्मा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र वार्ष्णेय नितिन कौशिक हाकिम सिंह टीटू लोकेश तायल सुनील तरकर कान्हा शर्मा अजय राजावत युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग महानगर अध्यक्ष यज्ञ दत्त कौशिक दीपक गोला महिला मोर्चा पूजा हेमंत खंदोली चौधरी राधा सिंह बादल शर्मा मोहन भारद्वाज अभिषेक चतुर्वेदी कपिल पटेल ललित अग्रवाल शुभम ठाकुर आदि मौजूद थे

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *