मथुरा (शिवशंकर शर्मा)। यूपीपीसीएस के नतीजों में मथुरा के शुभम चतुर्वेदी ने शानदार सफलता प्राप्त करते हुए मथुरा का नाम रोशन किया है। कुल चयनित 932 विद्यार्थियों में 38 वीं रेंक मूल रूप से मथुरा के रहने वाले शुभम द्वारा हासिल करने पर उनके परिजनों के साथ शहर के सामाजिक व गणमान्य नागरिकों ने भी खुशी व्यक्त की।
शहर के महौली की पौर चौबिया पाडा निवासी श्रद्धा व मनोज चतुर्वेदी के पुत्र शुभम शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं, उनके बड़े भाई भाजपा नेता अनुराग चतुर्वेदी ने बताया कि परमेश्वरी देवी धानुका से इंटरमीडियेट करने के बाद शुभम ने एनआईटी दुर्गापुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की किंतु मन में शुरू से सिविल सेवा का संकल्प था और परिजनों ने भी उन्हें इस दिशा में भरपूर प्रेरित किया जिसका कि सुखद परिणाम प्राप्त हुआ है। शुभम की इस शानदार सफलता पर मथुरा वासियों को गर्व है।
शुभम चतुर्वेदी ने यूपी पीसीएस में 38वीं रेंक हासिल कर किया मथुरा का नाम रोशन
Leave a Comment
