रायबरेली ब्यूरो धीरेन्द्र शुक्ला की रिपोर्ट
रायबरेली। जनपद रायबरेली की बेटी ने यूपी पीसीएस परीक्षा मे इतिहास रचा है। रायबरेली के आनंद नगर मोहल्ले की रहने वाली अनन्या त्रिवेदी साधारण परिवार से निकल कर पाई कामयाबी यूपी पीसीएस 2024 की परीक्षा मे दूसरा स्थान हासिल किया है। रायबरेली के आनंद नगर मोहल्ले कोतवाली थाना इलाके की रहने वाली अनन्या त्रिवेदी की मां रेखा रानी डीह ब्लॉक के यूपीएस राजापुर में सहायक अध्यापिका हैं। शहर स्थित निजी स्कूल से बारहवीं के बाद बीएचयू से सामाजिक विज्ञान मे पीजी करने वाली अनन्या स्नातक मे गोल्ड मैडलिस्ट हैं। घर पर रह कर साधारण परिवार से यूपीएससी की तैयारी करने वाली अनन्या अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता को देती हैं। अनन्या के पिता जनरल स्टोर चलाते हैं, जबकि माता शिक्षिका है। अनन्या के एक बड़े भाई हैं जो केंद्रीय सेवा मे कार्यरत हैं। वही इस कामयाबी के बाद लोग बधाई व शुभकामनाएं दे रहे हैं। पूरे मोहल्ले में खुशी का महौल है।
