रायबरेली के ऊंचाहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत चोरी और मारपीट का एक गंभीर मामला सामने आया है। ग्राम पूरे रब्बा मजरे गंगौली निवासी बजरंगी पुत्र शंभू ने कोतवाली प्रभारी को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित के अनुसार, बीती 4 अप्रैल 2026 की शाम करीब 6:30 बजे कदरावां स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के पास से उनकी मोटरसाइकिल (नंबर: CH01 AC 6142) अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई थी। खोजबीन के दौरान पीड़ित को पता चला कि क्षेत्र के ही गंज निवासी अमित और उसके एक अज्ञात साथी, जिनका पुराना आपराधिक इतिहास रहा है, ने इस घटना को अंजाम दिया है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि जब उन्होंने आज 5 अप्रैल को अपनी बाइक के बारे में पूछताछ की, तो उक्त लोगों ने उग्र होकर गाली-गलौज शुरू कर दी। दबंगों ने पीड़ित को लात-घूंसों और डंडों से बुरी तरह पीटा। मारपीट के दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए चुनौती दी कि “गाड़ी हमारे पास ही है, जो करना है कर लो।” पीड़ित ने पुलिस से जान-माल की सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
चोरी की बाइक की माँगने पर दबंगों ने युवक को पीटा, जान से मारने की दी धमकी
Leave a Comment
