विश्व संवाद केंद्र मथुरा महानगर द्वारा मनाई गई महर्षि नारद जयन्ती

admin
By
admin
3 Min Read

मथुरा। विश्व संवाद केंद्र मथुरा विभाग द्वारा प्रतिवर्ष की भांति नारद जयंती उत्सव रविवार को होटल अभिनन्दन में मनाया गया। उत्सव का शुभारंभ महर्षि नारद जी के चित्रपट पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया । शहर के प्रमुख महाविद्यालय बीएसए डिग्री कॉलेज के पत्रकारिता विभाग के प्रवक्ता आनंद त्रिपाठी ने इस अवसर पर कहा कि नारद जी को दुनिया का प्रथम पत्रकार माना जाता है उन्होंने जिसको जब जिस सूचना की आवश्यकता थी वह उसे पहुंचाई, उन्होंने आगे बताया कि आज पत्रकार को मर्यादा में रहकर नियम से अपने काम को अंजाम देना चाहिए । सबसे कम पारितोषक और सर्वाधिक जिम्मेदारी का काम आज सिर्फ पत्रकार का है। आज कल बड़े बड़े संस्थानों में निर्भीक पत्रकारिता नहीं सिर्फ पेड न्यूज चलती हैं, पत्रकारों को चाहिए इन संस्थानों की तरफ न जाकर स्वयं अपना आधार तैयार करें।
वरिष्ठ पत्रकार सुशील गोस्वामी ने कहा कि देवर्षि नारद का सभी से संवाद था चाहे वह देव हो मानव हो या राक्षस वह सभी से समान भाव से संवाद स्थापित करते थे आज के दौर में भी पत्रकारों को इनके दिखाए इस मार्ग पर चलने की आवश्यकता है और सभी पक्षों से संवाद रखना चाहिए।
वरिष्ठ पत्रकार सुभाष सैनी अध्यक्ष पत्रकार कल्याण परिषद मथुरा ने कहा कि पत्रकारों को निर्भीकता से अपना काम करना चाहिए। आज पत्रकारिता ही चिंतनीय विषय हो गई है। इस समय भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है।
वरिष्ठ पत्रकार शिवशंकर शर्मा ने कहा कि आज भी निर्भीक, निडर पत्रकार मौजूद हैं जो देशहित के लिए कार्य कर रहे हैं वह वास्तविक  सम्मान के हकदार हैं।
पत्रकार विजय आर्य ने कहा कि पत्रकारों को चिन्तन मनन की आवश्यकता है, पूर्व की पत्रकारिता और आज की पत्रकारिता में अन्तर तो आया है हमें स्वयं का मूल्यांकन करना होगा, की क्या हम समाचार को निष्पक्ष रूप से रख रहे हैं या वह एकपक्षीय है इसके साथ हमें अपनी बात को निडरता से रखना चाहिए।
प्रचार प्रमुख कमल कौशिक ने कहा कि हमें सकारात्मकता की बात करनी होगी। जो संस्था अच्छा काम कर रही हैं उनके कार्यों को स्थान दिया जाना चाहिए। हम अपने स्वाभिमान को जगा कर रखें। पत्रकारों के मन की बात नारद जयन्ती के अवसर पर एक दिन सभी को कह लेनी चाहिए । भारत विश्व गुरु बनेगा तो उसमें सबसे बड़ी भूमिका पत्रकारों की होगी।
इससे पहले संघ के प्रचार विभाग के पदाधिकारियों द्वारा आए समस्त पत्रकारों का माला पहना कर, पटका उढ़ाकर एवं तस्वीर देकर सम्मानित किया गया। धन्यवाद विभाग सोशल मीडिया प्रमुख अजय सर्राफ ने किया।
कार्यक्रम में माधव पुलकित प्रसाद, प्रचार प्रमुख, गजन सोनी,पवन कुंतल,दिनेश तिवारी,मोनू उपाध्याय, रवि जी, विजय आर्य, राम पाठक , पवन आदि, अवनींद्र मिश्रा आदि पत्रकार उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *