ऊँचाहार के अलीगंज में दर्दनाक सड़क हादसा हादसे में 7 वर्षीय बच्ची की मौत

admin
By
admin
2 Min Read

रायबरेली ब्यूरो धीरेन्द्र शुक्ल की रिपोर्ट

रायबरेली के ऊंचाहार में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 7 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। जबकि मृतक की मां, मामा समेत एक अन्य राहगीर घायल हो गया। सभी घायलों का सीएचसी में उपचार कराया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक अरखा गांव निवासी सुनीता 35 वर्ष पत्नी संजय गौतम अपनी 7 वर्षीय पुत्री को लेकर सलोन कोतवाली क्षेत्र के बल्दू का पुरवा स्थित अपने गई थी। गुरुवार की शाम वह अपने भाई राज गौतम के साथ बाईक अपनी ससुराल अरखा जा रही थी। रास्ते में ऊंचाहार सलोन मार्ग पर अलीगंज के पास उनकी बाईक में तेज़ रफ्तार टैंकर ने टक्कर मार दी। जिससे तीनों बाईक सवार गिरकर घायल हो गए। उसी टैंकर ने थोड़ी ही दूर आगे जाकर साँवाँपुर नेवादा निवासी नीरज सरोज भी टक्कर मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने अनन्या 7 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। सुनीता 35 वर्ष व सुनीता का भाई राज गौतम तथा नीरज का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।

मृतक अनन्या के पिता संजय गौतम दिल्ली शहर में रहकर ट्रक ड्राइवरी का कार्य करते हैं। अभी दो दिन पूर्व ही संजय दिल्ली गया था। मृतक कि बहन पल्लवी 12 वर्ष, पारो 9 वर्ष भी हैं।

सीएचसी में तैनात डॉक्टर एसके सिंह ने अनन्या 7 वर्ष के मौत होने की पुष्टि की है। जबकि अन्य घायलों को खतरे से बाहर बताया है।
कोतवाल ओम प्रकाश राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना में करने वाले टैंकर की तलाश की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *