पार्षद पति के आश्वासन के बाद भी हालत जस की तस, वार्डवासियों को नहीं मिले नगर आयुक्त

admin
By
admin
3 Min Read

मथुरा।नगर निगम मथुरा-वृंदावन के वार्ड नंबर 7 लोहवन में राया रोड़ से गांव को जाने वाले मार्ग स्थित कॉलोनी जो पोखर के सामने से गोपी नाथ धाम परिक्रमा मार्ग के बीच का हिस्सा है की हालत बद से बदतर होती जा रही है। 18 फुट चौड़े इस मुख्य परिक्रमा मार्ग में गड्ढों में गंदा पानी भरा रहने और अत्यधिक गंदगी से ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है।

मामले में ग्रामीणों ने स्थानीय पार्षद से भी गुहार लगाई थी। पीड़ित मुकेश गोस्वामी ने बताया कि जब वह पार्षद के पास गए तो पार्षद पति ने कहा कि उन्होंने लिखकर कार्यालय को दे दिया है, आप भी नगर आयुक्त से मिल लीजिए। इसी के बाद हम सभी ग्रामीण नगर आयुक्त महोदय को शिकायती पत्र सौंपने जब नगर निगम कार्यालय पहुंचे तो आयुक्त किसी कार्यवश बाहर होने के कारण नहीं मिल सके और जब किसी से पूछा तो बराबर वाले ऑफिस में शिकायतीपत्र देने की बात कही, जब लोग वहां पहुंचे तो कोई अधिकारी वहां भी नहीं थे उन्होंने फोंन पर ही बताया कि शिकायतीपत्र को मेज पर रखकर चले जाओ मै आकर देख लूंगा । पीड़ित लोग पत्र को मेज पर रखकर बापस आ गए ।

ग्रामीणों ने 29 अगस्त 2026 को नगर निगम कार्यालय को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि परिक्रमा मार्ग के दोनों तरफ कॉलोनी में मकान बने हैं। घरों के सामने गहरे गड्ढों में लगातार गंदा पानी भरा है, जिसमें मच्छर-मक्खी व कीड़े-मकोड़े पनप रहे हैं। इससे संक्रमण सहित अन्य बीमारियां फैल रही हैं।

यह मार्ग गांव का नया मुख्य परिक्रमा मार्ग है और इसी पर मंदिर भी है। अधिकांश लोगों का आना-जाना इसी मार्ग से होता है, लेकिन जलभराव के कारण लोगों को निकलने में भारी परेशानी हो रही है।

ग्रामीणों ने मांग की है कि मार्ग में मिट्टी डलवाकर पक्का कराया जाए और गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था की जाए। ज्ञापन पर मुकेश गोस्वामी, भोला सिंह, राकेश कुमार, दिनेश कुमार, प्रेमचंद, जगदीश, रामप्रकाश सहित दर्जनों लोगों के हस्ताक्षर हैं।

देखने वाली महत्वपूर्ण बात यह होगी कि पीड़ितों की समस्या का समाधान नगर निगम कब तक करता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *