मथुरा में महाराष्ट्र गणेश उत्सव समिति ने स्थापित की गणेश प्रतिमा

admin
By
admin
1 Min Read

लगातार 6 दिनों तक होगी पूजा अर्चना

मथुरा। गणेश चतुर्थी पर महाराष्ट्र गणेश उत्सव समिति के द्वारा शहर के छत्ता बाजार स्थित होली वाली गली में प्रत्येक वर्ष की भांति इस साल भी भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा स्थापित कर उसकी पूजा अर्चना की। यह सामूहिक एवं सामाजिक आयोजन महाराष्ट्र निवासी परिवारों के द्वारा स्थानीय लोगों के साथ मिलकर किया जाता है लगातार 6 दिनों तक भगवान गणेश की पूजा अर्चना की जाएगी। और भजन संध्या छप्पन भोग सहित विभिन्न उत्सव मनोरथ भी आयोजित होंगे। इस अवसर पर महाराष्ट्र गणेश उत्सव समिति के अध्यक्ष गोपाल जाधब उपाध्यक्ष आकाश पाटिल कोषाध्यक्ष वैभव शिंदे महामंत्री सुहास पाटील विनायक माने सचिव जितेंद्र पाटील कार्यकारिणी सदस्य शंकर पवार विनायक जाधब संजय माने मछिन्द पवार संतोष सुनौर बंटी शिंदे रघुनाथ मन आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *