श्रावण के पावन कैलाश मेले का भव्य शुभारंभ

admin
By
admin
2 Min Read

पूजा-अर्चना के साथ हुआ उद्घाटन

आगरा। श्रावण मास के पावन अवसर पर आगरा के प्रसिद्ध कैलाश महादेव मंदिर में कैलाश मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। धार्मिक आस्था और उत्साह के बीच आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि राकेश बंसल ने कैलाश महादेव का विधिवत पूजा-अर्चना कर मेले का उद्घाटन किया।

उद्घाटन समारोह में आगरा के प्रसिद्ध उद्यमी पूरन डाबर व कुंदन शॉप के डायरेक्टर सहित शहर के कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी मौजूदगी रही और पूरा वातावरण भगवान शिव की भक्ति से सराबोर नजर आया।

कैलाश मेले के आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। श्रावण मास में कैलाश महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, जिसके चलते मेले का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है।

कैलाश महादेव मंदिर पर मेले के उद्घाटन का पूजा अर्चन महंत निर्मल गिरि, चंद्रकांत गिरि द्वारा विधि विधान व वैदिक मित्रों के उच्चारण के साथ पूर्ण कराया गया एवं मंदिर से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण लोगों की प्रमुख भूमिका रही। आयोजकों ने श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक आयोजन को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए विशेष प्रयास किए।

कैलाश मेले के शुभारंभ के साथ ही मंदिर परिसर में श्रावण मास की धार्मिक गतिविधियों और श्रद्धालुओं की आस्था का उत्सव शुरू हो गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *