जनपद आगरा विकास प्राधिकरण में व्याप्त अनियमितताओं, नियम विरुद्ध पटल तैनाती, भ्रष्टाचार एवं दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही के संबंध में भारतीय किसान मजदूर यूनियन द्वारा धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया गया
यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पेंद्र चौधरी के नेतृत्व में आगरा विकास प्राधिकरण में व्यापक स्तर पर प्रशासनिक अनियमिताएं एवं भ्रष्टाचार आम जनता, किसान एवं शासन के राजस्व को भारी क्षति पहुंच के सम्बन्ध में
उपाध्यक्ष के स्टेनो एवं पी ए के रूप में कार्यरत राजेंद्र शर्मा द्वारा गलत तरीके से निर्माण कार्य कराने वाले तथा जनता को प्रताड़ित करने वाले अभियंताओं को संरक्षण प्रदान किया जाना आम जनता एवं पीड़ितों द्वारा आने वाली शिकायतों को उपाध्यक्ष महोदय के समक्ष प्रस्तुत न कर, उन्हें ढुलमुल तरीके से समाप्त करना व फाइलों को ठंडे बस्ते में डालना ,
10 वर्षों से अधिक समय से एक ही पटल पर जमे रहना स्थानांतरण नीति का उल्लंघन एवं नियमानुसार
विकास प्राधिकरण का कोई भी कर्मचारी अपने संपूर्ण सेवा काल में किसी एक पटल पर 6 वर्ष से अधिक तैनात नहीं रह सकता इसके बावजूद स्टेनो का विगत 10 वर्षों से अधिक समय से एक ही पटल पर नियम विरुद्ध जमे रहना
इंजीनियर सतीश व सरोज एवं कंप्यूटर ऑपरेटर कृष्ण मोहन के साथ मिलकर एक गुट बनाकर इसके माध्यम से शहरी क्षेत्रों में अवैध रूप से आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक निर्माणों को बढ़ावा व संरक्षण दिया जाना जिससे प्राधिकरण को प्रतिवर्ष करोड़ों रुपये के राजस्व की हानि हो रही है। साथ ही, भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में किसानों को मुआवजा समय पर न देकर उनका उत्पीड़न किया जाना मुख्य बिंदु रहे ।
