पुष्प विहार में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का सफल आयोजन, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

admin
By
admin
2 Min Read

मथुरा। पुष्प विहार में कल्याण करोति संस्थान एवं गुरुकुल विद्यापीठ, मथुरा के संयुक्त तत्वावधान में विशेष निःशुल्क नेत्र परीक्षण ड्राइव का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन को नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क नेत्र जांच एवं विशेषज्ञ चिकित्सीय परामर्श उपलब्ध कराना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय शिक्षण मंडल के जिला संयोजक वरदान दीक्षित ने मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नेत्र केवल शरीर का एक अंग नहीं, बल्कि भारतीय चिंतन परंपरा में इसे ज्ञान और चेतना का प्रमुख द्वार माना गया है। इसलिए नेत्रों की सुरक्षा और देखभाल अत्यंत आवश्यक है। श्री दीक्षित ने समाज सेवा के इस पुनीत कार्य के लिए कल्याण करोति संस्थान और गुरुकुल विद्यापीठ के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से स्वास्थ्य सेवाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचती हैं, जो समाज के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। शिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा सैकड़ों लोगों की आंखों की निःशुल्क जांच की गई। जांच के उपरांत आवश्यकता अनुसार मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श, दवाइयां एवं चश्मे के लिए प्रिस्क्रिप्शन उपलब्ध कराया गया। चिकित्सकों ने उपस्थित लोगों को नेत्र सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए – आंखों की नियमित जांच कराएं, मोबाइल-लैपटॉप स्क्रीन का अत्यधिक उपयोग न करें, पर्याप्त रोशनी में ही पढ़ें-लिखें, आंखों में स्वच्छता बनाए रखें और विटामिन-ए युक्त संतुलित आहार लें कार्यक्रम की सफलता पर गुरुकुल विद्यापीठ के निदेशक जितेंद्र सिंह राठौर एवं कल्याण करोति संस्थान से मार्केटिंग मैनेजर अपूर्व शर्मा ने सभी चिकित्सकों, सहयोगी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अतुल, पंकज, अबरार, रितिक, शिवम सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, चिकित्सकगण एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *