ओवरब्रिज पर दबंगों ने ट्रक चालक को पीटा, सड़क पर लगा लंबा जाम

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

रायबरेली । शहर कोतवाली क्षेत्र के गोल चौराहा के पास स्थित ओवरब्रिज पर दबंग कार सवारों ने ट्रक चालक को लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। मिली जानकारी के अनुसार, सीएनजी ट्रक में गैस लीक होने के कारण ओवरब्रिज पर लंबा जाम लग गया था। इस दौरान अमेठी से लखनऊ जा रहा एक ट्रक फंस गया। ट्रक के आगे खड़ी कार सवार दबंगों ने चालक से वाहन पीछे करने को कहा, लेकिन जाम के कारण डीसीएम ट्रक हिल नहीं सका। इसी बात पर नाराज होकर कार सवारों ने चालक प्रमोद कुमार, निवासी सीतापुर, की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी और ट्रक के शीशे भी तोड़ दिए। घटना से लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात काफी देर तक प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को सामान्य किया और जांच शुरू कर दी है।

Related Posts

पुण्यतिथि पर पत्रकार ने 500 से अधिक जरुरतमंदों को ओढ़ाई राहत की चादर

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट इंसानियत की मिसाल: 9वीं पुण्यतिथि पर पत्रकार जुबैर खान ने 500 से अधिक जरूरतमंदों और मदरसा छात्रों को ओढ़ाई ‘राहत की चादर’भीषण ठंड में…

रायबरेली में दिनदहाड़े महिला की हत्या

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट रायबरेली जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के बस्तीपुर मोहल्ले में लूट के प्रयास में दिनदहाड़े महिला को चाकू मारकर हत्या कर दी गई पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *