साली के साथ अवैध सम्बन्ध का आरोप, कोतवाली में शिकायत

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

रायबरेली के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। एक विवाहिता ने अपने पति पर 17 वर्षीय नाबालिग सगी बहन के साथ अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उपचार के बाद पीड़िता ने शनिवार को कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता की शादी को दो साल हुए थे। महिला का आरोप है कि उसका पति उसकी 17 वर्षीय नाबालिग छोटी बहन के साथ प्रेम प्रसंग में था। पीड़िता के अनुसार, पति अक्सर उसके पिता को शराब पिलाकर नशे में धुत कर देता था, ताकि वह अपनी साली के साथ समय बिता सके।

जब महिला ने इस अनैतिक संबंध का विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट की गई और उसे घर से निकाल दिया गया। इसके बाद पति अपनी नाबालिग साली को लेकर फरार हो गया। इस मानसिक तनाव और सामाजिक बदनामी के डर से पीड़िता ने जहरीला पदार्थ खा लिया।

पीड़ित महिला ने बताया कि उसने पहले भी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन तब उसकी सुनवाई नहीं हुई थी। पुलिस की कथित उदासीनता के कारण ही उसे यह आत्मघाती कदम उठाना पड़ा। हालांकि, अब मामला सामने आने पर ऊंचाहार कोतवाली प्रभारी अजय कुमार राय ने संज्ञान लिया है और जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Related Posts

आरोप : कांच की बोतल से जानलेवा हमला,चेन लूटी

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट ऊँचाहार, रायबरेली। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पूरे गोकना निवासी एक युवक पर होली मिलन समारोह से लौटते समय जानलेवा हमला करने और लूटपाट की…

गंगा एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड से सम्पर्क मार्ग जुड़वाने की मांग एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट ऊँचाहार: गंगा एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड से संपर्क मार्ग जुड़वाने की मांग, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापनऊँचाहार (रायबरेली): तहसील क्षेत्र के ग्राम बरहेमान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *