शीघ्र ही अवैध अतिक्रमण हटाती नजर आएगी विशेष टीम
मथुरा (05 जून )। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार द्वारा थाना वृन्दावन क्षेत्रान्तर्गत श्रद्धालुओं, पर्यटकों एवं दर्शनार्थियों की सुगम यात्रा तथा वृंदावन की सुदृढ़ यातायात व्यवस्था हेतु निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध अतिक्रमण हटाने हेतु विशेष टीम का गठन किया गया। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार द्वारा प्रेम मंदिर तथा आस-पास के क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार द्वारा श्री बांके बिहारी जी मंदिर तथा श्री राधा बल्लभ मन्दिर के आस-पास श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था व यातायात व्यवस्था के संबंध में निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण एवं ब्रीफिंग में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, एस0पी0 सिटी राजीव कुमार सिंह, एस0पी0 यातायात राजेश कुमार तिवारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह, अपर नगर आयुक्त सी0पी0 पाठक, अपर नगर मजिस्ट्रेट वृन्दावन राजकुमार चौधरी सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
