जिला पंचायत अध्यक्ष ने एक पेड़ मां के नाम लगाने का दिया संदेश
मथुरा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज केएम विश्वविद्यालय के प्रांगण में पर्यावरण संरक्षण को लेकर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष एवं विवि कुलाधिपति किशन चौधरी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण करके पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के निर्माण का संदेश देते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान उनके साथ मंडल अध्यक्ष उस्फार सुनील तरकर एवं पूर्व प्रधान, कुलसचिव डॉ. पूरन सिंह, हॉस्पिटल जनरल मैनेजर आशीष शर्मा उपस्थित रहे।
जिपंअ एवं विवि कुलाधिपति किशन चौधरी ने कहा पर्यावरण हमारी साझा धरोहर है और इसे संजोकर रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। वृक्षारोपण और ऊर्जा संरक्षण जैसे उपायों को अपनाकर हम पर्यावरण की रक्षा में बहुत बड़ा योगदान दे सकते हैं। आइए, एक पेड़ मां के नाम लगाकर हरियाली से देश और समाज को समृद्ध करें।
मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष उस्फार सुनील तरकर ने कहा केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी उतना ही जरूरी है ताकि वे भविष्य में बड़े वृक्ष बनकर पर्यावरण संतुलन बनाये रखने में योगदान दे सकें।
विवि के कुलपति डा. एनसी प्रजापति ने कहा बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. पूरन सिंह ने बढ़ते तापमान पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अत्यधिक बढ़ते तापमान का एक मुख्य कारण ग्लोबल वार्मिंग है, जो मानव जीवन को भारी नुकसान पहुंचा सकता है।
वेटरिनरी रिर्चस सेंटर के डीन डा. अशोक कुमार ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस हमें याद दिलाता है कि आज की पीढ़ी को आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए पर्यावरण को संरक्षित करना कितना महत्वपूर्ण है।
विवि के चांसलर सलाहाकार डा. एसपी गोस्वामी ने कहा इस साल विश्व पर्यावरण दिवस “जलवायु परिवर्तन” थीम के तहत मनाया जा रहा है, जो यह दर्शाता है कि अब केवल जागरूकता पर्याप्त नहीं, बल्कि ठोस और प्रभावी कदम उठाना अनिवार्य है। जलवायु परिवर्तन अब केवल पर्यावरण की समस्या नहीं रह गई है, बल्कि यह एक बड़ा स्वास्थ्य संकट बन चुका है।
इस मौके पर विश्वविद्यालय रजिस्ट्रार डा. पूरन सिंह के संरक्षण में परीक्षा नियंत्रक (COE) समीक्षा भारद्वाज, सब रजिस्ट्रार डा. सुनील अग्रवाल, डीन अशोक कुमार, राकेश आनंद, सुनील शर्मा, रनवीर सिंह, सचिन चौधरी, देवेन्द्र पाल, तनुज अग्रवाल, राहुल सिंह, प्रिया मैडम, दीपक माथुर, गौरव सारस्वत, अनिल चतुर्वेदी, आदर्श, रोहित, दिगम्बर काका, आदि सहित मेडीकल छात्र-छात्राओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सदेश दिया ओर लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की।
