रेल पटरी के किनारे घायल अवस्था में मिला युवक, ट्रेन से गिरने की ग्रामीणों ने जताई आंशका

रायबरेली ब्यूरो पंकज तिवारी cni18 news raibareli

ऊंचाहार-रायबरेली। रेल पटरी के किनारे एक युवक के घायल अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने घायल युवक को उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया है। शनिवार को क्षेत्र के मुंडीपुर गांव के पास कानपुर–प्रयागराज रेलखंड के किनारे एक युवक घायल अवस्था पड़ा मिला। लोगों ने देखा तो सनसनी फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने घायल को ईलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां उसकी पहचान बिहार राज्य के पटना निवासी रवि कुमार 32 वर्ष पुत्र राजू के रूप में हुई है। प्राथमिकी उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। आशंका जताई जा रही है कि युवक परदेश से अपने घर लौट रहा था। जिसके चलते वह ऊंचाहार एक्सप्रेस 14218 ट्रेन में सवार होकर प्रयागराज जा रहा था। जिससे गिरकर वह घायल हुआ है। सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर मनोज शुक्ल ने बताया कि युवक को घायल अवस्था में लाया गया है जिसका प्राथमिक उपचार किया गया है।

Related Posts

कुएं में गिरी 5 साल की बच्ची की मौत: परिजन पुलिस कार्रवाई के डर से शव लेकर अस्पताल से फरार हुए

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट रायबरेली जिले के नसीराबाद थाना क्षेत्र में एक पांच वर्षीय बच्ची की कुएं में गिरने से मौत हो गई। बच्ची को जिला अस्पताल ले…

संस्कृति विवि के सैंकड़ों विद्यार्थी बैठे बौद्धआईकेएस परीक्षा में

संस्कृति विश्वविद्यालय के परीक्षार्थी बौद्धआईकेएस परीक्षा में भाग लेते हुए।मथुरा। विश्वविद्यालय परिसर में भारत की पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों के बारे में जागरूकता पैदा करने और छात्रों की भारतीय ज्ञान, मूल्यों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *