ग्रामीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है जिला पंचायतः किशन चौधरी

मथुरा। ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास को प्राथमिकता देते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने शनिवार को अहमल की नगरिया गांव को 33 लाख रुपये की लागत से बनने वाले विकास कार्यों की सौगात दी। पंचायत निधि से दो सीसी सड़कों के निर्माण कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया गया, जिससे ग्रामीणों के लिए आवागमन सुगम हो सकेगा।

इस अवसर पर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने उनका पारंपरिक पगड़ी और चांदी का मुकुट पहनाकर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में अनेक गणमान्य लोग एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

श्री चौधरी ने अपने संबोधन में कहा, “जिला पंचायत ग्रामीण अंचलों के सतत विकास के लिए पूरी तरह समर्पित और संकल्पित है। हम संपर्क मार्गों के पुनर्निर्माण के साथ आम जनता के जीवन को सरल बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। जिला पंचायत किसी भी विकास प्रस्ताव पर त्वरित कार्य करने को तैयार है, और विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं है। केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार जनता के हितों को सर्वोपरि मानते हुए कार्य कर रही है।”

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय नेताओं में विनोद पूर्व प्रमुख, वेद प्रधान (सींगापट्टी), देवेंद्र प्रधान (नैनूपट्टी), थान सिंह प्रधान (नगला शीशराम), जगदीश कुंतल, विजय नेता सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे और उन्होंने अध्यक्ष का माल्यार्पण कर अभूतपूर्व स्वागत किया।

जिला पंचायत के इस कदम से अहमल की नगरिया समेत आसपास के गांवों को बड़ी राहत मिलेगी और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी।

Related Posts

अलीगढ़ की किशोरी के लिए के.डी. हॉस्पिटल के चिकित्सक बने भगवान

सर्जरी के माध्यम से भोजन करने में असमर्थ बुशरा की आहार नली बनाईडॉ. मुकुंद मूंदड़ा और उनकी टीम को सर्जरी में लगे लगभग नौ घंटेमथुरा। के.डी. मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च…

सिविल डिफेंस ने अपने स्थापना दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत जिला कारागार में कैदियों के लिए वस्त्र आदि वितरित किए

मथुरा। नागरिक सुरक्षा संगठन द्वारा अपने 63 वें स्थापना दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम की श्रृंखला में मंगलवार को मथुरा स्थित जिला कारागार में निरुद्ध वृद्ध महिला पुरुष और बच्चों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *