आचार्य श्री 108 नयन सागर जी मुनिराज का हुआ मंगल प्रवेश

admin
By
admin
1 Min Read

जिला ब्यूरो चीफ राकेश गुप्ता
शामली जलालाबाद शामली श्री 1008 पार्श्व नाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र जलालाबाद जनपद शामली में दिन गुरुवार को प्रातः 9 बजे अपर्ण स्कूल से विहार कर जैन मंदिर जलालाबाद में आचार्य श्री 108 नयन सागर जी महाराज का हर्षोल्लास व भक्ति के साथ मंगल प्रवेश हुआ। आचार्य श्री ने भगवान पाश्र्वनाथ के दर्शन किये उसके बाद बाहर से आये काफी संख्या में श्रद्धालुओ ने आचार्य श्री के मंगल प्रवचन सुने। सांय गुरुभक्ति का कार्यक्रम किया गया । जिसमें श्रद्धालुओ ने भजनो के साथ गुरु भक्ति की। इस मौके पर सुशील कुमार जैन मंत्री, सतीस जैन, पं0 सनत जैन, सचिन जैन,ऋषभ जैन, सन्नी जैन सौरभ जैन, कम्भू जैन, विशाल जैल, राहुल जैन, अनुज जैन, तुषार जैन, रितिक जैन, विपुल ,पवित्र,शुभम जैन, सम्यक जैन एवं सिद्धार्थ जैन शामली व अनिल जैन नानौता, रामपुर,सहारनपुर एवं दिल्ली के श्रद्धालुगण आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *