शामली पुलिस की बड़ी कार्यवाही शादी के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब लुटेरी दुल्हन समय तीन गिरफ्तार

admin
By
admin
2 Min Read

जिला ब्यूरो चीफ राकेश गुप्ता

शामली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है थाना बाबरी पुलिस ने शादी के बहाने ठगी और लूटपाट करने वाले अंतर राज्य गिरोह का पर्दाफाश किया इस गिरोह की सदस्य एक महिला जो खुद को दुल्हन बढ़कर शिकार फसाती थी दो अन्य साथियों सहित दबोचा गया है थाना बाबरी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की होंडा सिटी कार सोने चांदी के आभूषण फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड बरामद किए यह गैंग देश के विभिन्न राज्यों में फर्जी पहचान बनाकर लोगों से शादी करता और मौका पाकर कीमती सामान नगदी लेकर फरार हो जाता था प्रारंभिक पूछताछ में पता चला की गिरोह के सदस्य पहले सोशल मीडिया या मैट्रिमोनियल साइट के जरिए संपर्क करते थे भरोसा जीतने के बाद शादी की रस्में पूरी कर में परिवार का विश्वास हासिल कर लेते और फिर ठगी की वारदात अंजाम देकर फरार हो जाते शामली पुलिस अधीक्षक ने बाबरी पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि है कार्यवाही महिलाओं के रूप में ठगी करने वाले संगठित अपराधियों के खिलाफ एक अहम सफलता है फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि उनके नेटवर्क और अन्य संभावित पीड़ितो की जानकारी जुटाई जा सके

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *