ऊंचाहार से बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता वोट चोर गद्दी छोड़ो की रैली को लेकर दिल्ली रवाना

admin
By
admin
2 Min Read

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

ऊंचाहार, रायबरेली। इंडिया इंडिया नेशनल कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को कांग्रेस द्वारा आयोजित की जा रही ‘वोट चोर-गद्दी छोड़ो’ रैली को लेकर देशभर से कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को पूर्व विधायक अजय पाल सिंह (मुन्ना बाबू) ने ऊंचाहार से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को राजधानी दिल्ली रैली में भाग लेने के लिए रवाना किया है। पूर्व विधायक अजय पाल सिंह ने बताया कि केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ बड़ी रैली होने जा रही है। जहां भाजपा सरकार की नाकामियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। इस रैली में पूरे उत्तर प्रदेश से हजारों कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे। इसी को देखते हुए ऊंचाहार से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली की लिए रवाना किया गया है। इस महारैली में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाग ले रही हैं। जो दिल्ली के लिए रवाना हुईं। इस दौरान उन्होंने कहा कि संसद के अंदर कांग्रेस और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वोट चोरी के मुद्दे को मजबूती से उठाया है। इसी विषय को लेकर अब दिल्ली के रामलीला मैदान में एक विशाल जनसभा आयोजित की जा रही है। लोकतंत्र से जुड़े इस गंभीर मुद्दे पर अपनी आवाज बुलंद करेंगे।
पूर्व विधायक अजय पाल सिंह मुन्ना ने सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को दिल्ली जाने के लिए बस और संसाधन मुहैया कराई, उन्हें ठंड से बचने के लिए कम्बल वितरीत किए।
ऊंचाहार से कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष केदार सिंह, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शंभूशरण पाल, रोहनिया ब्लॉक अध्यक्ष ज्योति प्रसाद, पूर्व प्रमुख छेदीलाल पासी, प्रधान मनीष गौतम, रामेश्वर प्रसाद गुप्ता, राम मनोहर, शाजू नकवी समेत पांच दर्जन से अधिक कार्यकर्ता दिल्ली रवाना हुए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *