ऊंचाहार पुलिस ने शुक्रवार की शाम बाइक चोरी के महज 12 घन्टें किया खुलासा

admin
By
admin
1 Min Read

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

रायबरेली के ऊंचाहार पुलिस ने शुक्रवार की शाम हुई बाइक चोरी की घटना का महज 12 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले आरोपी शिवबरन निवासी चड़रई चौराहा को गिरफ्तार कर लिया है और चोरी हुई बाइक भी बरामद कर ली है।

बता दें कि रामचंद्रपुर गाँव निवासी संजय शुक्रवार की शाम बाबूगंज बाजार गए हुए थे, जहां उनकी बाइक चोरी हो गई थी। शनिवार को पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को मामले की तहरीर दी थी, जिसके बाद पुलिस ने घटना की तफ्तीश शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि बाइक चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *