

राया/मथुरा। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक इकाई राया का शैक्षिक संगोष्ठी वार्षिक निर्वाचन प्रक्रिया प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में डॉक्टर कमल कौशिक प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश ,महावीर जी प्रांत शारीरिक शिक्षण प्रमुख छैल बिहारी जी विभाग कार्यवाहक मथुरा अंजना शर्मा जिला अध्यक्ष हेमराज सिंह कार्यकारी अध्यक्ष की देखरेख में गोपीनाथ सेवा सदन में संपन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया चुनाव अधिकारी गोविंद सिंह पर्यवेक्षक लेफ्टिनेंट पवन चौधरी ने पूर्ण कराई। जिसमें अध्यक्ष पद ,मंत्री कोषाध्यक्ष पद हेतु एक-एक आवेदन प्राप्त हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद हरिओम गुप्ता मंत्री पद शैलेंद्र परिहार कोषाध्यक्ष पद कीर्ति लवानिया ने पर्चा भरा। जिनके विरोध में कोई भी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ लोकतांत्रिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए हरिओम गुप्ता को अध्यक्ष शैलेंद्र परिहार महामंत्री पद कीर्ति लवानिया कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुनी गई। डॉक्टर कमल कौशिक जी ने बताया प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में जो निर्देश दिया था लोकतांत्रिक रूप से शिक्षकों की निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण कराई गई। सभी की सहमति के आधार पर संगठन का गठन किया गया है। गोवर्धन दास गुप्ता जिला मीडिया प्रमुख ने बताया इस प्रक्रिया में राया विकासखंड के 400 शिक्षक शिक्षिकाओं ने निर्वाचन प्रक्रिया में प्रतिभाग़ किया। संगठन शिक्षक समस्याओं को अधिकारियों से समाधान करने का पूर्ण प्रयास करेगा। किसी भी शिक्षक , शिक्षिका को कोई भी परेशानी नहीं होने दी जाएगी। निर्वाचन प्रक्रिया में भगवान सिंह पचोरी, मनमोहन गौतम, अमित अद्भुत, कन्हैया लाल, गोपाल सारस्वत,रवि अग्रवाल, कवेंद्र सिंह, प्राची अग्रवाल, शिखा मिश्रा, शरद चौधरी, देवेंद्र शर्मा, अशोक पाठक, सुविंद सारस्वत, पवन गौतम, प्रमोद वर्मा, भूपेंद्र सिंह चौधरी, अवधेश कुमार, अर्चना वर्मा, जन्मेजय सिंह, चंदन सिंह, अनिल सारस्वत, दीपक गुप्ता, राजकुमार विनीता वर्मा , आकाश चौरसिया, नीलम सिंह, नेहा सिंह, मधुसूदन काफी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन मुकेश अग्रवाल ने किया।





