खेत से कीमती पेड़ काटकर ले गए चोर, पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

admin
By
admin
2 Min Read

रायबरेली ब्यूरो धीरेन्द्र शुक्ला की रिपोर्ट

रायबरेली के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में चोरी की एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। चोरी से एक खेत से पाँच कीमती पेड़ काटकर पार कर दिए गए। पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।कोतवाली क्षेत्र के गोकना गांव निवासी रामगोपाल पुत्र गंगरे ने बताया कि उनका एक खेत पड़ोसी गाँव’सराये भान’ में स्थित है। पीड़ित के अनुसार, उन्होंने अपने इस खेत में तीन चिलबिल, एक नीम और एक सिरसा का पेड़ लगाया था। ये पेड़ काफी बड़े और कीमती हो चुके थे। पीड़ित का आरोप है कि बीती रात को कुछ अज्ञात लोगों ने मिलीभगत कर उनके खेत से ये सभी पाँचों पेड़ चोरी-छिपे काट लिए और उन्हें वहां से उठा ले गए। घटना की जानकारी पीड़ित को अगले दिन हुई, जिसके बाद उन्होंने मंगलवार को पुलिस को सूचना दी।
पुलिस की कार्रवाई !
रामगोपाल के अनुसार काटे गए पेड़ों की कुल बाजार कीमत लगभग ₹50,000 के आसपास थी। पीड़ित ने बताया कि जब उन्होंने इस संबंध में संदेह के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ की तो उन्हें धमकी दी गई।
फिलहाल पीड़ित ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर उचित कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है।
कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि मामले छानबीन करवाई जा रही है। वन विभाग से समन्वय स्थापित कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *