नाबालिग से दुष्कर्म और अपहरण का आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल

admin
By
admin
2 Min Read

रायबरेली ब्यूरो धीरेन्द्र शुक्ला की रिपोर्ट

ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी के चंगुल से अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है। पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में पाक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराएं बढ़ाई हैं।
क्या है पूरा मामला?
बीते दिनों कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर शिकायत की थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को अमरबाबू पुत्र सरजू प्रसाद, निवासी निरंजनपुर, बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की थी। सोमवार शाम मुखबिर की सटीक सूचना पर उपनिरीक्षक अभिज्ञान प्रताप सिंह, आरक्षी विनोद कुमार व महिला आरक्षी शांति मिश्रा की टीम ने रेलवे स्टेशन ऊंचाहार के पास घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।
बढ़ेगी आरोपी की मुश्किलें
कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि बरामदगी के बाद किशोरी के बयानों के आधार पर मुकदमे में धारा 65(1) बीएनएस व 5/6 पाक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी अमरबाबू को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से पीड़िता के परिवार ने राहत की सांस ली है

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *