मंदिर से चोरी के कोतवाली में दी तहरीर, कार्रवाई की मांग

admin
By
admin
2 Min Read

रायबरेली ब्यूरो धीरेन्द्र शुक्ला की रिपोर्ट

रायबरेली के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव कोटिया चित्रा में चोरों के हौसले बुलंद हैं। यहाँ एक स्थानीय मंदिर को निशाना बनाते हुए चोरों ने कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। मंगलवार को गांव के दयाराम गुप्ता ने ऊंचाहार कोतवाली पहुंचकर घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। पीड़ित दयाराम गुप्ता ने बताया कि चोरी की यह घटना बीती रात को हुई। अगले दिन जब वे पूजा के लिए मंदिर पहुंचे, तो वहां का सारा सामान गायब देख दंग रह गए। चोरों ने मंदिर से बड़ा घंटा और छोटी घंटियां, पूजा की थाली, पूजा के अन्य बर्तन चोरी हुए सामान की कुल अनुमानित कीमत लगभग 20,000 रुपये बताई जा रही है।
ग्रामीणों में आक्रोश
वीडियो बयान में दया राम ने बताया कि गाँव में चोरी की घटनाएं आम हो गई हैं। हर 15-20 दिनों के अंतराल पर किसी न किसी के घर या मंदिर में चोरी हो रही है। कुछ समय पहले भी मंदिरों के घंटे चोरी हुए थे, जो दबाव बनाने पर चोर वापस छोड़ गए थे।
पुलिस की कार्रवाई
कोतवाली में शिकायती पत्र सौंपने के बाद, पुलिस ने मामले की जाँच का आश्वासन दिया है। पीड़ित के अनुसार, पुलिस ने एक घंटे के भीतर मौके पर पहुंचकर जांच शुरू करने की बात कही है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द सामान बरामद करने की गुहार लगाई है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लग सके। कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि मामले पुलिस टीम को भेजकर जांच और आवश्यक कार्रवाई कराई जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *