प्राथमिक विद्यालय विलावा में नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ, नवप्रवेशी बच्चों का भव्य स्वागत

admin
By
admin
2 Min Read

ब्यूरो चीफ अनिल अवस्थी


अजीतमल (औरैया) उत्तर प्रदेश। विकासखंड अजीतमल के अंतर्गत स्थित प्राथमिक विद्यालय विलावा में नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर नवप्रवेशी बच्चों का तिलक एवं माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया और उन्हें विद्यालय परिवार में ससम्मान शामिल किया गया। नए सत्र में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों में नित्या कुमारी, बुलबुल कुमारी, तपस्या कुमारी, आदित्य कुमार, विशाल, वंश गोपाल एवं नित्य कुमारी शामिल रहे, जिन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत की। विद्यालय परिसर में खुशी और उमंग का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाध्यापक अमृत सिंह कठेरिया के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर सहायक अध्यापक राखी पांडे, राजेंद्र कुमार शर्मा, रजनी त्रिपाठी एवं आकांक्षा पुरवार उपस्थित रहे। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्री अनुसूईया शर्मा, उमा कांति और मीना देवी ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक भी मौजूद रहे, जिनमें अनिल अवस्थी, सौरभ कुमार, आकांक्षा कुमारी, पुष्पा देवी, पिंकी अवस्थी, सत्यवान, रुचि देवी, शिवम, उपासना देवी, चरण सिंह एवं मीना देवी प्रमुख रूप से शामिल रहे। सभी अभिभावकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय परिवार ने सभी नवप्रवेशी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। यह कार्यक्रम बच्चों के लिए एक यादगार और प्रेरणादायक शुरुआत साबित हुआ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *