मथुरा के कलश ने अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

admin
By
admin
1 Min Read

मथुरा/दिल्ली। कलश चतुर्वेदी पुत्र अनूप नारायणगुरु चतुर्वेदी, केंद्रीय विद्यालय विकास पुरी दिल्ली में कक्षा 11वीं (कॉमर्स) के छात्र ने ‘यूथ गेम्स भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला 2026’ की अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया है। यह प्रतियोगिता 26 से 29 मार्च के बीच पोखरा (नेपाल) में आयोजित की गई थी। विभिन्न देशों के खिलाड़ियों की भागीदारी वाली इस स्पर्धा में, कलश चतुर्वेदी ने 4×100 मीटर रिले दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। • कलश चतुर्वेदी की इस सफलता से न केवल उनके परिवार का, बल्कि मथुरा शहर का गौरव बढ़ा है। • उनकी इस उपलब्धि के लिए समाज के सभी स्तरों से उन पर बधाइयों की वर्षा हो रही है। • खेल के क्षेत्र में प्रगति कर रहे कलश चतुर्वेदी का यह कार्य अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायी है।• ऐसी आशा व्यक्त की जा रही है कि भविष्य में भी वह इसी प्रकार देश ओर समाज का नाम रोशन करते रहेंगे। उक्त सूचना/खबर अनुराग चतुर्वेदी द्वारा cni18.com को दी गई ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *