पर्यावरण दिवस के अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी ने लगाया एक पेड़ मां के नाम

admin
By
admin
1 Min Read

मथुरा।  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग ने बुद्धसिंह जी खंड शिक्षा अधिकारी राया के नेतृत्व में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ टीम , गोवर्धन दास गुप्ता जिला मीडिया प्रमुख, श्री हरिओम गुप्ता ब्लॉक अध्यक्ष, श्री शैलेंद्र परिहार ब्लॉक महामंत्री, मोहन श्याम रावत जी हिंदुस्तान मीडिया, श्री दीपक गुप्ता जिला संरक्षक शिक्षामित्र संघ, उमेश गुप्ता ने*पर्यावरण दिवस के अवसर पर शासन के निर्देशानुसार “प्रा०वि० गौसना, लोहवन” में एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण किया गया, जिसमें गुलमोहर, नीम , कदम,के पौधे लगाकर वृक्षारोपण किया गया अपने विद्यालयों को हरा भरा बनाने के लिए प्रतिज्ञा भी ली। बुद्धसेन खंड शिक्षा अधिकारी राया ने कहा जीवन में पेड़ पौधों का बड़ा महत्व है।सभी शिक्षक अपने विद्यालय में वृक्षारोपण अवश्य करें। तथा विद्यालय को हरा भरा बनाएं। इको क्लब के अंतर्गत गतिविधियां भी कराए।। गोवर्धन दास गुप्ता जिला मीडिया प्रमुख ने कहा विद्यालय खुलते ही सभी संगठन के शिक्षक साथी पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए एक पेड़ मां के नाम लगाए ।अपना विशेष सहयोग देकर वृक्षारोपण रोपण अधिक से अधिक कराए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *