शिक्षक के निधन पर समाज में शोक की लहर, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

admin
By
admin
2 Min Read


मथुरा। विकास खंड गोवर्धन के अंतर्गत न्याय पंचायत मगोर्रा के वरिष्ठ शिक्षक संकुल ओमप्रकाश जी के आकस्मिक और असमय स्वर्गवास पर पूरे क्षेत्र के शिक्षक समाज में शोक की लहर दौड़ गई। शिक्षा जगत में उनके अतुलनीय योगदान और उनके सरल स्वभाव को याद करते हुए आज पूर्व माध्यमिक विद्यालय मगोर्रा के परिसर में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत में उपस्थित ARP महोदय,न्याय पंचायत-मगोर्रा के शिक्षक संकुल के सदस्यों एवं शिक्षक साथियों और विभिन्न न्याय पंचायतों से आए सैकड़ों शिक्षकों ने स्वर्गीय ओमप्रकाश जी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आदरणीय ओमप्रकाश जी का इस प्रकार अचानक चले जाना शिक्षा विभाग और शिक्षक परिवार के लिए एक ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती। वे न केवल एक उत्कृष्ट शिक्षक थे, बल्कि हमेशा मुस्कुराते हुए हर समस्या का समाधान करने वाले एक कुशल मार्गदर्शक और सहृदय इंसान थे।
इस दुःख की घड़ी में एकजुटता दिखाते हुए समस्त शिक्षक साथियों ने संकल्प लिया कि पूरा शिक्षक परिवार हर परिस्थिति में शोक संतप्त परिजनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा।
सभा के अंत में संयोजक मंडल द्वारा न्याय पंचायत मगोर्रा सहित अन्य पड़ोसी न्याय पंचायतों से आए सभी प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों और संकुल सदस्यों के प्रति इस दुखद समय में ढांढस बंधाने और उपस्थिति के लिए आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से ARP, शिक्षक संकुल के पदाधिकारी एवं न्याय पंचायत मगोर्रा के समस्त शिक्षक साथी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *