सरकारी जमीनों के अवैध कब्जे पर होगी कार्यवाई ऊंचाहार एसडीएम ने मगवाएं शिकायती पत्र

admin
By
admin
2 Min Read

रायबरेली ब्यूरो धीरेन्द्र शुक्ल की रिपोर्ट

रायबरेली के ऊंचाहार तहसील क्षेत्र के सलीम पुर भैरव अकोढियां में तालाब, खलिहान बंजर जैसी सरकारी भूमि पर हो रहे कब्जे में शिकायत के बाद भी कार्यवाई नहीं लगातार सलीम पुर भैरव अकोढियां में सरकारी जमीनों पर कब्जा जारी सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी जिम्मेदार अनजान है, शिकायत के बाद भी कार्यवाई नहीं आखिर जिम्मेदारों ने कार्यवाई न करने के लिए कसम जो खाई है, या कुछ और ही माजरा है, मुख्यमंत्री को दिए शिकायती पत्र में शिकायत कर्ता ने पूरे गाँव में सरकारी जमीनों में हो रहे अवैध कब्जे की बात कही है, लेकिन जिम्मेदार बनें धृतराष्ट्र जिनके आखों में पट्टी बधी है, शिकायती पत्र को दिए लगभग एक डेढ़ सप्ताह बीतने के बाद भी कार्यवाई के नाम पर केवल और केवल परिणाम शून्य क्या जिम्मेदारों को उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ व सूप्रीम कोर्ट का आदेश भी इनके लिए महज दिया गया एक बयान है , जबकि क्षेत्रीय लेखपाल अभिषेक पाल के दिए गए एक मीडिया के बयान में शिकायती पत्र मिलने पर कार्यवाई की बात कही थी। लेकिन शिकायती पत्र दिए जाने के बाऊजूद आज तक हो रहे अवैध कब्जे को देखने तक नहीं आएं जिम्मेदार अब ऐसे में साफ़ जाहिर है, कि ऊंचाहार तहसील में भ्रष्टाचार चरम पर है, क्या मोटी रकम लेकर बेस कीमती सरकारी जमीनों का किया जा रहा सौदा ? वही अवैध कब्जे के मामले में ऊंचाहार एसडीएम से अवैध कब्जे में दिए गए शिकायती पत्रों के मामले में पूछने पर कहा ऐसे नहीं बता पाएंगे शिकायती पत्रों को भेज दिजिए देखवाते है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *