रायबरेली ब्यूरो धीरेन्द्र शुक्ल की रिपोर्ट
रायबरेली। जामो गैस एजेंसी से घर लौटते समय मां बेटे को पिकअप ने पीछे से मारी टक्कर बाइक सवार माँ बेटे हुए गम्भीर रूप से घायल, रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र के गंगोली गाँव के रहने वाले विपिन कुमार उम्र लगभग 30 वर्ष अपनी माता जी के साथ ऊंचाहार जामो गैस एजेंसी आया हुआ था वापस गैस लेकर जा रहा था तभी जमुनियाहार गाँव के पास पीछे से आ रही पिकअप ने बाइक सवार को जोर टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, स्थानी लोगों की मदद से दोनों लोगों को सीएससी लाया गया जहां पर विपिन कुमार की माता जी निर्मला देवी उम्र 50 वर्ष को गंभीर चोटें आई है, प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, वहीं विपिन कुमार का सीएचसी में इलाज चल रहा है डॉ आनंद कुमार ने कहा है, सड़क दुर्घटना में घायल दो लोगों को सीएचसी लाया गया था जिनमें से एक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है, वही बेटे विपिन कुमार का ऊंचाहार सीएचसी में इलाज किया जा रहा है ।
