दिल्ली और मथुरा के कई अस्पतालों में उपचार से निराश मरीज का स्पंदन हॉस्पिटल में सफल इलाज
मथुरा। गले में बनी 537 ग्राम की बड़ी थायराइड गांठ से परेशान मरीज प्रदीप का स्पंदन हॉस्पिटल में सफल ऑपरेशन किया गया। कई अस्पतालों में उपचार के लिए जाने के बाद निराश हुए प्रदीप को यहां उपचार की उम्मीद मिली। डॉ. हिमांशु जैन और उनकी टीम ने अत्याधुनिक मशीनों द्वारा सावधानीपूर्वक किए गए उपचार के माध्यम से चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन को सफलतापूर्वक पूरा किया।
जानकारी के अनुसार प्रदीप के गले में काफी बड़ी थायराइड गांठ बन गई थी। इसे लेकर वह लंबे समय से परेशान थे। उपचार के लिए उन्होंने दिल्ली और मथुरा के कई अस्पतालों में चिकित्सकों से संपर्क किया, लेकिन जटिलता को देखते हुए उन्हें उपचार को लेकर निराशा हाथ लगी।
इसके बाद प्रदीप स्पंदन हॉस्पिटल पहुंचे। यहां डॉ. हिमांशु जैन ने मरीज की जांच के बाद ऑपरेशन का निर्णय लिया। डॉक्टर और उनकी टीम ने 537 ग्राम की थायराइड गांठ को सफलतापूर्वक निकाल दिया।
अत्याधुनिक तकनीक और टीमवर्क से सफल हुआ ऑपरेशन
डॉ. हिमांशु जैन ने बताया कि गांठ का आकार काफी बड़ा होने के कारण ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण था। अत्याधुनिक मशीनों और सावधानीपूर्वक किए गए उपचार के साथ पूरी टीम के सहयोग से ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे जटिल मामलों में टीमवर्क और पूरी सावधानी बेहद महत्वपूर्ण होती है।
मरीज ने जताया डॉक्टर का आभार
इलाज के बाद प्रदीप ने डॉ. हिमांशु जैन और उनकी पूरी टीम का आभार जताया। मरीज का कहना है कि वह उपचार के लिए कई जगह गया, लेकिन वहां से निराशा मिली। स्पंदन हॉस्पिटल में डॉक्टर ने उसका सफल इलाज किया।
प्रदीप ने डॉक्टर की सराहना करते हुए कहा कि उनके लिए यह उपचार नई उम्मीद लेकर आया है और वह डॉ. हिमांशु जैन तथा उनकी टीम के हमेशा आभारी रहेंगे।
