अनियंत्रित कार वृद्धा को टक्कर मारते हुये इंदिरा नहर में कूदी, महिला की मौत

रायबरेली ब्यूरो चीफ पंकज तिवारी cni 18 news raibareli

बछरावां -रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार दोपहर इंदिरा नहर मार्ग पर विनायकपुर गांव के पास एक अनियंत्रित कार ने कैलासा पत्नी रघुवीर उम्र लगभग 70 वर्ष निवासी विनायकपुर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वृद्धा की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही बेकाबू कार इंदिरा नहर में कूद गई । मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने नहर में कूदकर चालक को कार समेत बाहर निकाला । इसी बीच मौके का फायदा उठाकर कार चालक घटनास्थल से फरार हो गया है । घटना की जानकारी होने पर मौके पर सैकड़ो ग्रामीण इकठ्ठा हो गये। परिजनों की मानी जाए तो उनका कहना है कि मृतका वृद्धा घास लेने गई थी, जैसे ही वह नहर की पटरी मार्ग पर पहुंची तभी उसे एक अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस बाबत थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है । शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है । तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी ।

Related Posts

पुण्यतिथि पर पत्रकार ने 500 से अधिक जरुरतमंदों को ओढ़ाई राहत की चादर

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट इंसानियत की मिसाल: 9वीं पुण्यतिथि पर पत्रकार जुबैर खान ने 500 से अधिक जरूरतमंदों और मदरसा छात्रों को ओढ़ाई ‘राहत की चादर’भीषण ठंड में…

रायबरेली में दिनदहाड़े महिला की हत्या

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट रायबरेली जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के बस्तीपुर मोहल्ले में लूट के प्रयास में दिनदहाड़े महिला को चाकू मारकर हत्या कर दी गई पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *