शहर भर में पद संचलन कर गांधी के आदर्शों पर चलने की की अपील


सुवीर कुमार त्रिपाठी

औरैया। एक कदम गांधी के साथ – कारवां प्यार का यात्रा ने आज नगर भ्रमण किया व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों व आदर्शों पर चलने की जनता से अपील की। पद यात्रा ने गत 2 अक्टूबर को बनारस राजघाट से चलकर गत रात्रि औरैया में रात्रि विश्राम कर आज नगर में भ्रमण किया व महापुरुषों व शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
सर्वसेवा संघ अध्यक्ष चंदन पाल के नेतृत्व में पदयात्रा का शुभारम्भ खानपुर चौराहे से हुआ। कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती सरिता दोहरे व वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्रीधर मखलू पांडे ने यात्रा का माल्यार्पण कर स्वागत किया। खानपुर चौराहा से सुभाष पहुंची व नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।इसके बाद यात्रा ने शहीद पार्क में गांधी जी,भारत माता,भारतवीर मुकुन्दीलाल को श्रद्धांजलि अर्पित कर यात्रा तहसील परिसर पहुंची जहां शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की।इसके बाद यात्रा सदर बाजार,हलवाई खाना ,गुमटी मार्केट होते हुए संजय गेट पहुंची।वहां से पं गेंदालाल चौक पर क्रांतिवीर पं गेंदालाल दीक्षित की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर वापस सांई मंदिर में रात्रि विश्राम किया।यात्रा में लगभग एक सैकड़ा लोगों ने भाग लिया ।
पदयात्रा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता ब्रज किशोर पांडे,आनन्द कुशवाहा, कांग्रेस नेता दिलीप तिवारी, रामानन्द चौबे, ओमकार अग्निहोत्री, देव प्रताप सिंह,प्रवीण गुप्त, शिवनाथ सिंह सेंगर, कृष्ण चन्द्र गोयल, महेंद्र प्रताप सिंह यादव,सोभित त्रिपाठी, गिरीश सिकरवार, अशोक शर्मा, अरुण अन्नू अवस्थी,प्रेमचन्द्र गुप्ता,रामू पाठक, अरविंद बाजपेई,संजीव कश्यप,के के सिंह,रेशमा बेगम, हनीफ भाई ,राजीव कुमार,संदीप चक समेत एक सैकड़ा लोग शामिल रहे।

Related Posts

पुण्यतिथि पर पत्रकार ने 500 से अधिक जरुरतमंदों को ओढ़ाई राहत की चादर

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट इंसानियत की मिसाल: 9वीं पुण्यतिथि पर पत्रकार जुबैर खान ने 500 से अधिक जरूरतमंदों और मदरसा छात्रों को ओढ़ाई ‘राहत की चादर’भीषण ठंड में…

रायबरेली में दिनदहाड़े महिला की हत्या

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट रायबरेली जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के बस्तीपुर मोहल्ले में लूट के प्रयास में दिनदहाड़े महिला को चाकू मारकर हत्या कर दी गई पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *