संस्कृति विवि के विद्यार्थियों को देश की नवरत्न कंपनी बीईएल ने दी नौकरी

संस्कृति विश्वविद्यालय में कैंपस प्लेसमेंट के लिए आई देश की नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रिक लिमिटेड द्वारा चयनित विद्यार्थी और प्लेसमेंट सेल के अधिकारीगण।


मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग और एमबीए के विद्यार्थियों को भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय से जुड़ी नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रिक लि.(बीईएल) ने अपने यहां नौकरी के लिए चयनित किया है। कैंपस प्लेसमेंट के दौरान हुए विद्यार्थियों के इस चयन पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने हर्ष व्यक्त करते हुए चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी है।
कैंपस प्लेसमेंट के लिए संस्कृति विवि में कंपनी से आए एचआर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन एक नवरत्न कंपनी है। यह कंपनी रक्षा और नागरिक उपयोग के लिए उन्नत इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद और सिस्टम बनाती है, जैसे रडार, नौसेना और संचार प्रणाली, और अंतरिक्ष इलेक्ट्रॉनिक्स। बीईएल की स्थापना 1954 में हुई थी और इसका मुख्यालय बैंगलोर में है। बीईएल आंतरिक अनुसंधान और विकास के साथ-साथ निजी उद्योगों के साथ आउटसोर्सिंग और सार्वजनिक-निजी भागीदारी को बढ़ावा देती है। यह “मेक इन इंडिया” पहल का भी समर्थन करती है और अपने कारोबार में गैर-रक्षा हिस्सेदारी बढ़ाने पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है। कंपनी अपनी वैश्विक उपस्थिति का विस्तार कर रही है और नए निर्यात बाजार भी विकसित कर रही है।
संस्कृति प्लेसमेंट सेल के अधिकारी आनंद तिवारी ने बताया कि कंपनी के एचआर सेल के अधिकारियों ने संस्कृति विवि के इंजीनियरिंग और एमबीए के छह विद्यार्थियों ऋचा, रजत, गौरव झा, योगेश कुमार शर्मा, अंकित कुमार, कुशल पाल का चयन किया है। चयन त्रिस्तरीय प्रक्रिया के उपरांत किया गया। संस्कृति विवि की सीईओ डा.श्रीमती मीनाक्षी शर्मा ने विद्यार्थियों के इस चयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए चयनित सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Related Posts

अलीगढ़ की किशोरी के लिए के.डी. हॉस्पिटल के चिकित्सक बने भगवान

सर्जरी के माध्यम से भोजन करने में असमर्थ बुशरा की आहार नली बनाईडॉ. मुकुंद मूंदड़ा और उनकी टीम को सर्जरी में लगे लगभग नौ घंटेमथुरा। के.डी. मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च…

सिविल डिफेंस ने अपने स्थापना दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत जिला कारागार में कैदियों के लिए वस्त्र आदि वितरित किए

मथुरा। नागरिक सुरक्षा संगठन द्वारा अपने 63 वें स्थापना दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम की श्रृंखला में मंगलवार को मथुरा स्थित जिला कारागार में निरुद्ध वृद्ध महिला पुरुष और बच्चों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *