गिरवी रखे ट्रैक्टर को छुड़ाने जा रहे बाइक सवारों से लूट

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

ऊंचाहार। गिरवी रखे ट्रैक्टर को छुड़ाने जा रहे बाइक सवार युवक से दो बाइक सवार 4 लोगों द्वारा 1 लाख दस हजार रुपए लूट की घटना प्रकाश में आई है। मंगलवार को दोपहर हुई घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को संदिग्ध पाते हुए पकड़ कर थाने ले आई। पुलिस शिकायत के बाद मामले की छानबीन कर रही है। गदागंज थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी मनिहार निवासी ने अपना ट्रैक्टर ऊंचाहार क्षेत्र के गांव सनबिरवन मजरे किशुनदास पुर निवासी शिवबरन के हाथ एक लाख रुपए में एक महीने पहले गिरवी रखा था। मंगलवार को वह एक लाख 10 हजार रुपए लेकर ट्रैक्टर छुड़ाने जा रहा था। इसके पहले उसने गिरवी रखवाने वाले मुकेश पाल व सुमित को सनबिरवन में ट्रैक्टर लाकर मिलने को कहा। इस बीच रास्ते में दो बाइक पर सवार 4 लोग पहुंचे और रोककर उससे सारे रुपये लूट लिए और फरार हो गए। इस दरम्यान मुकेश और सुमित भी मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ की। पुलिस मुकेश को थाने लेकर आई। घटना की तहरीर ट्रैक्टर मालिक ने पुलिस को दी है। प्रथमदृष्टया पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है।

Related Posts

कुल्हाड़ी से काटकर बुजुर्ग महिला की हत्या

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट रायबरेली के शिवगढ़ थाना क्षेत्र में युवक ने 60 वर्षीय वृद्ध महिला की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी जानकारी के अनुसार घटना…

ऊंचाहार के नारायण हास्पिटल में लगाया गया कैंसर जागरूकता शिविर

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट कैंसर के प्रति जागरूक हुईं 150 महिलाएं; शंकुस हॉस्पिटल ने लगाया स्वास्थ्य शिविरऊंचाहार, रायबरेली। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जन-जागरूकता फैला ने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *