संस्कृति विवि के छात्र ने नेशनल चैंपियनशिप में भी जीता गोल्ड

मथुरा। जयपुर में हुई सातवीं चैंपियशिप ऑफ चैंपियंस ऑल इंडिया कराते में संस्कृति विश्विद्यालय के छात्र दिव्यम सिंह ने एक बार फिर अपना लोहा मनवाते हुए गोल्ड मेडल जीता। इससे पूर्व वे उत्तर प्रदेश चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं।
इस चैंपियनशिप में देशभर से 800 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया। संस्कृति विश्वविद्यालय में फैशन डिजाइनिंग स्कूल के इस छात्र ने मथुरा जिले का नाम रोशन करते हुए प्रतिद्वंदी खिलाड़ियों को जबरदस्त शिकस्त देकर सोना जीत लिया।
प्रतियोगिता में देशभर से आए खिलाडियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते। बताते चलें कि दिव्यम संस्कृति विश्विद्यालय में संस्कृति स्कूल ऑफ फैशन डिजाइनिंग का छात्र है। दिव्यम के इस शानदार प्रदर्शन पर फैशन डिजाइनिंग की शिक्षिका शिल्पा सहित विवि के सभी शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

Related Posts

पुण्यतिथि पर पत्रकार ने 500 से अधिक जरुरतमंदों को ओढ़ाई राहत की चादर

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट इंसानियत की मिसाल: 9वीं पुण्यतिथि पर पत्रकार जुबैर खान ने 500 से अधिक जरूरतमंदों और मदरसा छात्रों को ओढ़ाई ‘राहत की चादर’भीषण ठंड में…

रायबरेली में दिनदहाड़े महिला की हत्या

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट रायबरेली जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के बस्तीपुर मोहल्ले में लूट के प्रयास में दिनदहाड़े महिला को चाकू मारकर हत्या कर दी गई पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *