रेल कोच कारखाने में सेफ्टी की कमी के चलते क्रेन की चपेट आने से डीसीएम ड्राइवर दीपू यादव की हुई दर्दनाक मौत

admin
By
admin
2 Min Read

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

रायबरेली। आधुनिक रेल कोच कारखाने में सेफ्टी की कमी के चलते डीसीएम ड्राइवर दीपू यादव 25 पुत्र रामधनी यादव निवासी दुर्जन का पुरवा मजरे सुल्तानपुर खेड़ा थाना गुरबक्श गंज की दर्दनाक मौत हो गई है। दीपू यादव रेल कोच कारखाने में कॉन्टैक्टर के तौर पर काम करने वाली शक्ति ट्रैवल्स में ड्राइवर के पद पर काम करता था। गुरुवार को सायं स्टोर यार्ड में एक ट्रक से 8- 8 टन के फ्रेम उतर रहे थे। तभी फ्रेम उतरने वाले क्रेन की चैन टूटी और नीचे खड़ा दीपू यादव फ्रेम के नीचे दब कर गंभीर रूप से घायल होगया। साथी श्रमिकों ने आनन-फानन उसे रेल कोच के अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक दीपू यादव की मौत से पिता समेत मां राम श्री और छोटे भाई अभिषेक का रो रो कर बुरा हाल है। दीपू 5 वर्षों से शक्ति ट्रैवल्स में नौकरी करता था और घर की रोजी-रोटी चलता था ।उसकी मौत से परिवार का सहारा छिन गया है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि दीपू यादव की दुर्घटना में मौत हुई है। जांच पड़ताल की जा रही है। वही घर वाले भाई को नौकरी और 10 लाख रुपए की मुवायजे की मांग कर रहे थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *