ओवरटेक में बिगड़ा संतुलन,खड्ड में पलटी डीसीएम दो घायल


जिला ब्यूरो चीफ अनिल अवस्थी
औरैया। कोतवाली क्षेत्र के पूठा गांव के पास गुरुवार तड़के एक डीसीएम अनियंत्रित होकर हाइवे किनारे खड्ड में जा पलटी। हादसे में वाहन चालक और उसका साथी मामूली रूप से घायल हो गए। दोनों ने स्थानीय निजी चिकित्सक से उपचार कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रीकृष्ण, निवासी बसैअरेला थाना क्षेत्र, जनपद आगरा, अपने चेचेरे भाई बंटू के साथ डीसीएम (छोटा ट्रक) पर जयपुर से परचून का सामान लेकर कानपुर जा रहा था। तड़के जब वाहन अजीतमल क्षेत्र के पूठा गांव के पास पहुंचा, तभी ओवरटेक करते समय सामने से आ रहे वाहन से बचने के प्रयास में श्रीकृष्ण का नियंत्रण डीसीएम से हट गया। नियंत्रण खोने के कारण डीसीएम हाइवे किनारे बने गहरे खड्ड में जा पलटी। दुर्घटना में दोनों को हल्की चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें वाहन से बाहर निकाला गया और पास के निजी चिकित्सक के यहां प्राथमिक उपचार कराया गया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाइवे पर अफ़रा तफरी का माहौल रहा, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुचारु कराया।

Related Posts

संस्कृति विवि में ओपेरा के मंचन पर पूर्व मंत्री ने दिया समरसता का संदेश

मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय के संतोष मैमोरियल आडिटोरियम में जार्जिया के एक नाटक की संगीतमय प्रस्तुति(ओपेरा) के दौरान मुख्य अतिथि भारत सरकार की पूर्व विदेश और संस्कृति राज्य मंत्री श्रीमती मीनाक्षी…

ऊंचाहार कस्बे में घर के बाहर रखा हजारों कीमत का किराने का समान अज्ञात चोरों ने किया पार

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट ऊंचाहार, रायबरेली। कस्बे में घर के बाहर रखा हजारों कीमत के किराने का सामान सरेशाम अज्ञात चोरों ने पार कर दिया। पीड़ित ने मामले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *