अनियंत्रित होकर पलटा ई-रिक्शा, एक गंभीर रूप से घायल, सैफई रेफर


जिला ब्यूरो चीफ अनिल अवस्थी
औरैया। कोतवाली क्षेत्र के भीखेपुर–बिरहुनी मार्ग पर मंगलवार की शाम एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट जाने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर

रूप से घायल हो गया, जबकि अन्य सवारियों को हल्की चोटें आईं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नंदलाल पुरवा निवासी शनि पुत्र रविन्द्र अपने ई-रिक्शा से सवारियां लेकर बिरहुनी की ओर जा रहा था। रास्ते में गांव के ही सर्वेश पुत्र सीताराम (50 वर्ष) ने ई-रिक्शा को स्वयं चलाना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि मोड़ पर गति अधिक होने के कारण वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई और घायल सर्वेश को तत्काल ई-रिक्शे से बाहर निकाला गया। सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल सर्वेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने सर्वेश की स्थिति गंभीर बताते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रिम्स सैफई रेफर कर दिया।

Related Posts

संस्कृति विवि में ओपेरा के मंचन पर पूर्व मंत्री ने दिया समरसता का संदेश

मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय के संतोष मैमोरियल आडिटोरियम में जार्जिया के एक नाटक की संगीतमय प्रस्तुति(ओपेरा) के दौरान मुख्य अतिथि भारत सरकार की पूर्व विदेश और संस्कृति राज्य मंत्री श्रीमती मीनाक्षी…

ऊंचाहार कस्बे में घर के बाहर रखा हजारों कीमत का किराने का समान अज्ञात चोरों ने किया पार

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट ऊंचाहार, रायबरेली। कस्बे में घर के बाहर रखा हजारों कीमत के किराने का सामान सरेशाम अज्ञात चोरों ने पार कर दिया। पीड़ित ने मामले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *