मुठभेड़: बदमाश के पैर में लगी गोली

admin
By
admin
1 Min Read

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

रायबरेली में एक बार फिर पुलिस पर फायर करने वाले बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश गोली लगने से घायल हुआ है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला ऊँचाहार थाना इलाके के एनटीपीसी के पीछे का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ दिन पहले दीन मोहम्मद के गिरवी रखे ट्रैक्टर को छुड़ाने जा रहे लोगों के साथ लूट में शामिल रहे बदमाश इधर से गुज़रेँगे। देर रात चार बदमाश उधर से निकले तो पुलिस ने उन्हें टोका। पुलिस की टोकने से खतरा महसूस करते हुए आशीष पासी ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने जवाबी फायर करते हुए आशीष के पैर में गोली मार दी। आशीष समेत पुलिस ने लूट में शामिल रहे तीन अन्य आरोपियों उत्तम उपाध्याय, संदीप और ऋषभ को भी दबोच लिया है। पुलिस ने इनके कब्ज़े से लूटे गए रुपयों के अलावा अवैध तमंचा भी बरामद किया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *