अंतर्राष्ट्रीय भागवत आचार्य डॉ. मनोज मोहन शास्त्री का भव्य सम्मान

admin
By
admin
2 Min Read

मथुरा। भगवान श्री परशुराम शोभा यात्रा समिति रजि. मथुरा के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय भागवत आचार्य डॉ. मनोज मोहन शास्त्री का भव्य सम्मान किया गया। राधापुरम स्टेट मथुरा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में व्यास पीठ पर विराजमान डॉ. मनोज मोहन शास्त्री का राधापुरम स्टेट पहुंचकर समिति पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने माला, पटुका एवं भगवान परशुराम जी की छवि भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। भागवत कथा में राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल शर्मा ने कहा कि डॉ. मनोज मोहन शास्त्री के धार्मिक एवं आध्यात्मिक योगदान की सराहना करते हुए समिति द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया है । राष्ट्रीय महामंत्री पं. वंशीलाल शर्मा ने कहा कि डॉ. मनोज मोहन शास्त्री धार्मिक आयोजनों के साथ सामाजिक कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभाते हैं। ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि हमारी समिति में संरक्षक के पद पर रहते हुए डॉ. मनोज मोहन शास्त्री ने भागवत कथा के दौरान देश में पहली बार यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित किया है। स्वागत करने वालों में अखिलेश गौड़, गजेन्द्र शर्मा, के.के. शर्मा, स्वास्तिक शर्मा, ललित स्वामी, अजय शर्मा, राजा दीक्षित, आशीष शर्मा, हरीश शर्मा, पं. कुंजी शर्मा, विनोद लाले, दीपक सारस्वत, विनोद दीक्षित, सुभाष तिवारी, सुनील शर्मा, विष्णु शर्मा सहित अनेक लोग रहे शामिल ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *