इनरव्हील क्लब अलीगढ पहल ने चुनरी मनोरथ का किया आयोजन

मथुरा। इनरव्हील क्लब अलीगढ़ पहल द्वारा मथुरा में राजा घाट पर यमुना महारानी का चुनरी मनोरथ और यमुना पूजन का आयोजन उमंग उत्साह के साथ सम्पन्न किया। यमुना पूजन एवं चुनरी मनोरथ मथुरा के तीर्थ पुरोहित दीपक चतुर्वेदी बैंकर के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस मौके पर दीपक ज्योतिष संस्थान के आचार्य कामेश्वर नाथ चतुर्वेदी के नेतृत्व में पंडित दीपक चतुर्वेदी पंडित शरद चतुर्वेदी पंडित सोनू चतुर्वेदी आदि ने वैदिक मंत्रों के मध्य यमुना का विधि विधान से पूजन कराया। 80 महिलाओं और16 यजमानों ने पूजन कर 75 साड़ियों द्वारा यमुना महारानी को चुनरी पहनायी। छप्पन भोग प्रसाद धराया।
आयोजन में मुख्य यजमान मंडल 311 की ईएसओ श्रीमती ज्योति मित्तल शलभ मित्तल रहे। संयोजिका नीता संजय वार्ष्णेय मनीषा उमेश गुप्ता ने पूरे उत्साह के साथ आयोजन को सफल बनाया। अध्यक्ष दीपाली अग्रवाल सचिव रीता गुप्ता कोषाध्यक्ष दारिजा गुप्ता पूर्व अध्यक्ष रोली वार्ष्णेय पूनम गुप्ता डौली वार्ष्णेय तनूजा गुप्ता अलका गुप्ता पूनम शर्मा मीनाक्षी मित्तल अंजू वार्ष्णेय अनीता गुप्ता साधना गुप्ता आदि क्लब सदस्यों के मित्रों और रिश्तेदारों ने भरपूर उत्साह और उमंग के साथ बैंड बाजों पर नाचते गाते हुए आयोजन का आनन्द उठाया।

Related Posts

पुण्यतिथि पर पत्रकार ने 500 से अधिक जरुरतमंदों को ओढ़ाई राहत की चादर

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट इंसानियत की मिसाल: 9वीं पुण्यतिथि पर पत्रकार जुबैर खान ने 500 से अधिक जरूरतमंदों और मदरसा छात्रों को ओढ़ाई ‘राहत की चादर’भीषण ठंड में…

रायबरेली में दिनदहाड़े महिला की हत्या

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट रायबरेली जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के बस्तीपुर मोहल्ले में लूट के प्रयास में दिनदहाड़े महिला को चाकू मारकर हत्या कर दी गई पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *