शनिवार की रात बीस हजार कीमत का अनाज शातिर चोरों ने किया पार

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

ऊंचाहार , रायबरेली । एक सुनसान घर में रखा बीस हजार रूपये कीमत का अनाज चोरों ने पार कर दिया । घटना की जानकारी अगले दिन सुबह हुई है । पीड़ित ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी है । पुलिस घटना की जांच कर रही है ।
मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे चंदऊ मजरे पट्टी रहस कैथवल का है । गांव के समरजीत मौर्य का गांव में ही एक अन्य मकान है । जिसमें उन्होंने अनाज रखा था । शनिवार की रात इस घर में चोर घुस गए और घर में रखा 19 बोरा धान उठा ले गए । रविवार की सुबह जब वो अपने घर गए तो घर से अनाज गायब देखकर दंग रह गए । उन्होंने कोतवाली पहुंचकर इसकी लिखित सूचना पुलिस को दी । कोतवाल अजय कुमार राय का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है , चोरों का पता लगाया जा रहा है।

Related Posts

कुल्हाड़ी से काटकर बुजुर्ग महिला की हत्या

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट रायबरेली के शिवगढ़ थाना क्षेत्र में युवक ने 60 वर्षीय वृद्ध महिला की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी जानकारी के अनुसार घटना…

ऊंचाहार के नारायण हास्पिटल में लगाया गया कैंसर जागरूकता शिविर

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट कैंसर के प्रति जागरूक हुईं 150 महिलाएं; शंकुस हॉस्पिटल ने लगाया स्वास्थ्य शिविरऊंचाहार, रायबरेली। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जन-जागरूकता फैला ने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *