चन्द्र ग्रहण से ससंकित रहे लोग

{डर के मारे कोई दुबका रहा घर में तो कोई ले रहा था खगोलीय घटना का आनन्द}

रायबरेली ब्यूरो चीफ पंकज तिवारी cni 18 news raibareli

महराजगंज -रायबरेली।आज भी देहांत क्षेत्र में ग्रहण को बहुत गंभीरता से लिया जाता है ग्रहण शुरू होने से पहले घरों को गोंठा जाता है तथा खेतों में भी गाय का गोबर डाला जाता है जिससे यह सिद्ध होता है कि हमारे पूर्वजों को रेडिएशन की जानकारी पहले से ही थी आज रिसर्च में यह सिद्ध है कि गाय और गाय का उत्पाद रेडिएशन को रोकने अथवा जज्ब कर जाने की क्षमता रखता है।
किन्तु आज जिस तरह से सोशल मीडिया की वजह से लोगों की जानकारी बढ़ी है तब लोग अलग अलग तरह की धारणाएं बनाते नज़र आने लगे हैं कई जगह लोग चर्चा करते देखे गए कि इस खगोलीय घटना का विभिन्न राशियों पर बुरा और अच्छा प्रभाव पड़ेगा परंतु खुद की ना तो कुंडली है ना जन्म समय की सटीक जानकारी ऐसे में भ्रांतियां पुरजोर फैल रहीं हैं
ग्रहण एक खगोलीय घटना है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच में संचरण करती है तब चन्द्र ग्रहण और जब चन्द्रमा सूर्य और पृथ्वी के मध्य होता है तब सूर्य ग्रहण की घटनाएं होती हैं चूंकि यह एक प्राकृतिक घटना है और मनुष्य प्रकृति से निर्मित जीव तब सृष्टि के साथ ही मनुष्य पर भी इन घटनाओं का प्रभाव एवं कुप्रभाव अवश्य पड़ता है। किन्तु मनुष्य के कर्म उसे हर समस्या से उबार सकतें हैं अतः जो होना है वह तो होगा ही सही कर्म करें व्यर्थ की चिंता ना करें अभी इसी माह में पुनः सूर्य ग्रहण भी होना है।
धर्म कर्म दान पुण्य करते हुए संयमित जीवन जिएं।
यह सब महराजगंज में बुद्धि जीवियों की एक बैठक के दौरान हुई।इस अवसर पर डाॅ एम डी पासी, कविराज डाॅ०-शिवकुमार सिंह शिव, संतोष सिंह, अवधेश सिंह आदि आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Posts

पुण्यतिथि पर पत्रकार ने 500 से अधिक जरुरतमंदों को ओढ़ाई राहत की चादर

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट इंसानियत की मिसाल: 9वीं पुण्यतिथि पर पत्रकार जुबैर खान ने 500 से अधिक जरूरतमंदों और मदरसा छात्रों को ओढ़ाई ‘राहत की चादर’भीषण ठंड में…

रायबरेली में दिनदहाड़े महिला की हत्या

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट रायबरेली जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के बस्तीपुर मोहल्ले में लूट के प्रयास में दिनदहाड़े महिला को चाकू मारकर हत्या कर दी गई पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *