कांग्रेस के योद्धाओं को नई ऊर्जा देंगे राहुल गांधी

admin
By
admin
2 Min Read

रायबरेली ब्यूरो चीफ पंकज तिवारी cni 18 news raibareli

ऊंचाहार-रायबरेली । जनपद रायबरेली में बुधवार से सांसद व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का दो दिवसीय दौरा शुरू हो रहा है । इससे एक दिन पूर्व कांग्रेस के प्रदेश सचिव अतुल सिंह ने इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है और बूथ स्तर पर काम करने वाले कांग्रेस के योद्धाओं को राहुल गांधी सम्मानित करके उनमें नई ऊर्जा का संचार करेंगे ।उन्होंने बताया कि क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट के मौदान में पार्टी के बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन होगा । जिसमें वह बूथ अध्यक्षों को सम्मानित करेंगे । अपने नेता के हाथों सम्मानित होने को लेकर कांग्रेस के योद्धा काफी उत्साहित है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा राहुल गांधी एनटीपीसी के अतिथि ग्रह में रात्रि विश्राम करेंगे । अगले दिन गुरुवार की सुबह वह ऊंचाहार क्षेत्र के लोगों से मुलाकात करके उनकी समस्याओं को भी सुनेंगे । इस मौके पर प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस सचिव शैलेंद्र सिंह , पीसीसी सदस्य मेंहदी हसन , मो इदरीश , रेखा गुप्ता , प्रशांत सिंह , प्रधान आनंद तिवारी , गोलू अग्रहरि , पप्पू मिश्रा, शम्भू पाल आदि मौजूद थे ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *