बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित “स्कूल चलो अभियान” आयोजित

admin
By
admin
3 Min Read

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद मथुरा के पदाधिकारियों ने किया उत्साहपूर्ण प्रतिभाग

कु0 सोनम

मथुरा। बेसिक शिक्षा विभाग, जनपद मथुरा द्वारा “स्कूल चलो अभियान” के अंतर्गत पाञ्चजन्य प्रेक्षागृह, डेम्पियर नगर, मथुरा में एक भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का शुभारंभ *मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह चौधरी , विधायक बलदेव पूरन प्रकाश, विधायक मांट राजेश चौधरी तथा मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती पूजा गुप्ता ,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती रतन कीर्ति द्वारा मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया । कार्यक्रम का सफल संचालन बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती रतन कीर्ति के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, जनपद मथुरा के पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर अभियान में उत्साहपूर्ण प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा के प्रति जनजागरण, छात्र नामांकन में वृद्धि तथा विद्यालयों में शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने का प्रेरक संदेश दिया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जनपद एवं ब्लॉक स्तर के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रदेश संयुक्त मंत्री सोनम शर्मा, जिला संरक्षक चौधरी नेम सिंह, कार्यकारी जिला अध्यक्ष हेमराज सिंह, जिला महामंत्री इन्द्रपाल सिंह, जिला कोषाध्यक्ष गोविन्द चौहान, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा, संगठन मंत्री जगदीश गौतम,जिला संयुक्त मंत्री/ब्लॉक महामंत्री छाता चक्रपाणि डागुर, जिला संयुक्त मंत्री/ब्लॉक अध्यक्ष मनोज रावत जिला मंत्री वीरेंद्र सिंह, जिला मंत्री बच्चू सिंह, जिला ऑडिटर राजेश वर्मा, छाता ब्लॉक संरक्षक जयवीर सिंह, छाता ब्लॉक अध्यक्ष बच्चू शर्मा ,मांट ब्लॉक अध्यक्ष सुरजीत सिंह, चौमुंहा ब्लॉक अध्यक्ष अशोक सोलंकी, राया ब्लॉक अध्यक्ष हरीश चौधरी , ब्लॉक राया महामंत्री तीर्थमोहन शर्मा,ब्लॉक कोषाध्यक्ष विनीता चौधरी,गोवर्धन ब्लॉक अध्यक्ष अशोक फौजदार , फरह ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती कमलेश चौहान ,नंदगांव ब्लॉक अध्यक्ष प्रद्युम्न ,मथुरा ब्लॉक महामंत्री संजना वर्मा सहित विभिन्न ब्लॉक इकाइयों के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
ब्लॉक इकाई गोवर्धन से महामंत्री पवन कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष आशीष कुंतल ,मंत्री सतेंद्र एवं मीडिया प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिसोदिया ने भी अपनी सक्रिय सहभागिता निभाते हुए कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
कार्यक्रम के दौरान बेसिक शिक्षा विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के पश्चात माननीय विधायकों, मुख्य विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा पुस्तक वितरण का शुभारंभ किया गया एवं संगठन के पदाधिकारियों के साथ मिलकर मशाल प्रज्वलित एवं हरी झंडी दिखाकर छात्र-छात्राओं के साथ “स्कूल चलो अभियान” रैली का शुभारंभ किया गया।
इस अभियान के माध्यम से जनपद में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने, प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़ने तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को जन-जन तक पहुँचाने का सशक्त संदेश दिया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों की सक्रिय उपस्थिति ने यह स्पष्ट किया कि संगठन शिक्षा उन्नयन और छात्र हितों से जुड़े प्रत्येक अभियान में सदैव अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *